VIDEO: नगर पालिका हापुड़ के कर्मचारी के घर में बैटरा फटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव दादरी में स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह इनवर्टर का बैटरा अचानक फट गया जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनय प्रकाश त्यागी पुत्र मदन प्रकाश त्यागी ने बताया कि मंगलवार की सुबह हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी में स्थित उनके मकान में अचानक इनवर्टर का एक बैटरा फट गया। इस दौरान इतनी तेज आवाज आई की घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। बैटरे के परखच्चे उड़ गए जिनमें से एक टुकड़ा विनय प्रकाश के पैर में जा लगा।
हादसा सुबह करीब 5:00 बजे का है जब विनय प्रकाश अपनी पत्नी अर्चना त्यागी, भाई अनुज त्यागी के साथ घर में मौजूद थे। अर्चना इस दौरान घर की साफ सफाई कर रही थी कि अचानक से बैटरा फट गया। तीनों ने किसी तरह अपनी भागकर जान बचाई। बैटरे के टुकड़े और तेजाब घर में बिखर गया। विनय प्रकाश ने बताया कि हादसा देखकर वह सहम गए। राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।








Related Posts

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

🔊 Listen to this हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वेस्टर्न यूपी के हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जनपदों से सेना में…

Read more

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

🔊 Listen to this सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के थाना मुंडाली के अंतर्गत कस्बा बाबूगढ़ के गांव कोटा हरनाथपुर के 41…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

सड़क की गुणवत्ता से खफा लोगों का प्रदर्शन

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण संस्था ने काला दिवस मनाने का लिया फैसला

मदरसे से आ रहे युवक को नौ लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज

मदरसे से आ रहे युवक को नौ लोगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!