हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गज़लपुर में जोहड़ और गंदगी से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही क्षेत्र में सफाई अभियान चला जाए जिससे गंदगी से राहत मिले।
मिली जानकारी के अनुसार गांव गज़लपुर में जगह-जगह जोहड़ भरी पड़ी है जहां सांप, बिच्छू आदि का खतरा हर समय मंडराता रहता है। अंधेरा होने पर रास्ते पर निकलना जानलेवा भी साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाए।
हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में चोरों ने दो…
Read more
























