हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर में ग्राम पंचायत के पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के बाद सोमवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक हरेंद्र तेवतिया ने लोकार्पण किया। पुस्तकालय का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायत निधि द्वारा कराया गया है।
भाजपा नेताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए कृत संकल्प है।

























