हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने सोमवार को हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम को एक ज्ञापन सौंपा जिसके जरिए उन्होंने अपनी समस्याओं को अवगत कराया। भारतीय किसान यूनियन भानु की मांग है कि क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई जिसका सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, गन्ना भुगतान न होने कारण किसान आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है। किसानों का जल्द से जल्द गन्ने का भुगतान कराया जाए, गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, गढ़-मेरठ रोड पर जर्जर सड़क से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मामले में संज्ञान लिया जाए, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, ऐसे में आवारा गोवंश को पकड़ा जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर, आदेश गुर्जर, रविंद्र कुमार, शाहिद आदि उपस्थित रहे जिन्होंने विद्युत विभाग पर अवैध उगाही का आरोप भी लगाया।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























