हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति लगभग चार घंटों में सुचारु हुई जो पिछले लगभग कई घंटों से प्रभावित थी जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रांसमिशन कार्य के चलते हापुड़ शहर के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सोमवार की सुबह लगभग 10:30 बजे हापुड़ के जवाहर गंज, आर्य नगर, रेलवे रोड, मेरठ रोड, न्यू अलोक, अलोक आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। इस दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि लगभग 2:30 विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274


























