हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चार युवकों ने एक युवक नदीम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसी बीच दो युवक जब नदीम को अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के राजीव नगर का यह मामला है जहां सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले नदीम को बड़े ही बेरहमी के साथ पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जो कि चाय पीने के लिए घर के पास मौजूद खोखे पर गया था। इसी बीच आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें नदीम की हत्या की जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि चार आरोपियों ने मिलकर नदीम की हत्या कर दी। नदीम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि इरशाद समेत दो आरोपी नदीम को मेरठ नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। नर्सिंग होम ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर आरोपी तस्लीम, तैयूब, अब्दुल्ला और इरशाद के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274


























