हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सामाजिक संगठन लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट में आभार चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन सुधीर अग्रवाल ने किया। शिविर में संस्थाओं की ओर से महिलाओं व पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और रक्तदान के महत्व को बताया। लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता, सचिव नीरज गुप्ता, संयोजक धीरज कुमार गुप्ता, नितिन माहेश्वरी, प्रगति गुप्ता, योगेश गोयल आदि ने शिविर में सहयोग किया।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739


























