हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बारिश के कारण जनपद हापुड़ के सादिकपुर में रेलवे अंडर पास में कई-कई फुट तक जलभराव हो गया है जिस कारण दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक दर्जन गांव का मुख्य मार्ग रेलवे अंडरपास में पानी भरने के कारण बाधित हो गया है। ग्रामीणों को गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारा ले जाने लाने के लिए भी भैंसा बुग्गी को गहरे पानी से होकर निकालना पड़ रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली को भी गहरे पानी में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण भरे पानी से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























