पंजाब के खोडा में आयोजित किसान अधिवेशन में जाएंगे हापुड के किसान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आव्हान पर पंजाब खोडा गांव में किसानों के खेतों में एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को लेकर अधिवेशन आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकुल कुमार त्यागी के कार्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन हापुड़ व कई संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की और बैठक में आगामी किसानों के खेत में एमएसपी गारंटी कानून बनवाने की आवाज को बुलंद करने की रणनीति बनाई और बैठक में निर्णय लिया गया कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने को लेकर मजबूती के साथ किसानों का जत्था हापुड़ जिले से पंजाब खोड गांव दिल्ली के लिए रवाना होना चाहिए। टीमें बनाकर गांव- गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के लिए रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला हापुड़ के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि 6-7-8 अक्टूबर को दिल्ली के पंजाब खोड गांव में पूरे भारतवर्ष के कई सौ किसान संगठनों के नेता व किसान शामिल होंगे। ज्ञानेंद्र त्यागी ने उत्तर प्रदेश के किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, गायत्री परिवार से सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के निखिल त्यागी अहाते वाले ,अजय सुंदर नारायण सिंह त्यागी, रामनिवास बालिका इंटर कालेज तगासराय हापुड़ के उपाध्यक्ष ग्रीश त्यागी, व ब्रिजू त्यागी दत्तियाना वाले मौजूद रहे।

Navratri Special थाली : Mummy’s Kitchen: 9358234622








Related Posts

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

Read more

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
error: Content is protected !!