👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस ने जनपद हापुड़ में मनचलों को सबक सीखाने के उद्देश्य से अभियान छेड़ा हुआ है। एक ओर पुलिस महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुक कर रही है, तो दूसरी ओर पुलिस मनचलों की गिरफ्तारी कर रही है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नक्का कुंआ के पास से एक युवक को महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनचला कस्बा गढ़मुक्तेश्वर के रविदास चौक का करन है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं वरना उनकी जगह जेल होगी। बता दें कि अभियान के तहत जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस दर्जनों मंजनूओं को जेल की हवा खिला चुकी है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























