हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव के तत्वावधान में हापुड़ में शारदीय नवरात्रि के आगमन पर एक डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के मनमोहक पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया । क्लब अध्यक्ष सिमरन गोयल ने कहा कि त्योहार हमें प्रेम का संदेश प्रदान करते हैं।डांडिया का उत्सव भी इसी श्रृंखला की एक कड़ी है।संस्था इस प्रकार के आयोजनों को करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सचिव पारुल जिंदल ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार चेहरे पर हर्ष एवं उल्लास प्रदान करता है। आयोजक एवं संयोजक अनीता गुप्ता एवं दीपिका सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिमरन गोयल,पारुल जिंदल, बबीता सिंह,संतोष गर्ग, अनीता गुप्ता,मधु गर्ग,मिली सिंघल,शिल्पा दीपिका सिंघल,शिखा सिंघल, सुनीता, ममता, पूजा अग्रवाल रेखा सिंह, पूजा सिंघल,शालू ग्रोवर,शिल्पा त्यागी,ममता,आरती,सुनीता शर्मा,महिमा उपस्थित थे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























