हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी दीपक भूकर ने थाना धौलाना में एसडीएम सुनीता सिंह के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना। थाना समाधान दिवस में आई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन फरियादियों को दिया।
बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बेरोजगार नौजवान चोरी-छिपे शराब बेचने के धंधे में लगे हैं, जो शराब के ठेकों से ही शराब खरीदकर वक्त बेवक्त बेचकर…
Read more























