हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव मुबारकपुर में पहुंचे हरियाणवी सिंगर केडी कौशिक और दिल्ली से आए प्रिंस पंडित का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण दोनों की आवाज सुनने को बेहद बेताब थे लेकिन बारिश की वजह से कार्यक्रम पर पानी फिर गया जिसकी वजह से दोनों वापस लौट गए।
दरअसल गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां प्रिंस पंडित और केडी कौशिक को देखकर ग्रामीणों में उत्साह भर गया। तालियों और फूल माला के साथ ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बारिश होने पर ग्रामीण निराश हो गए लेकिन इस दौरान सभी ने जमकर सेल्फियां ली। कार्यक्रम में नितिन शर्मा, सुमित कसाना, कृष्णा शर्मा, मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…
Read more
























