VIDEO: खेतों में भरे पानी को बाल्टी से निकालते किसान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से हो रही तेज बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जिसका असर किसानों पर भी नजर आ रहा है। तेज बारिश से खेतों में पानी भरने से किसान बेहद चिंतित हैं जिससे फसल नष्ट होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को बाल्टी की सहायता से खेत में भरे पानी को निकालना पड़ रहा है जिससे फसल को सुरक्षित रखा जा सके लेकिन जिस तरह के हालात फिलहाल बने हुए हैं उसे देख कर ऐसा लगता है कि किसानों की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बंद गोभी, फूलगोभी, चुकंदर आदि की फसलों को बारिश के दौरान नुकसान पहुंचने की संभावना है। हापुड़ के आसपास के गांवों ततारपुर, लालपुर, सबली समेत विभिन्न गांव में लगी फसलों को बारिश के दौरान नुकसान पहुंच रहा है जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं। झमाझम बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है जिसे निकालने के लिए किसानों को फावड़े और बाल्टी का सहारा लेना पड़ रहा है। अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है जिससे किसानों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!