हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के लिए अपनी सेवा देने वाले असम राइफल्स के जवान कमांडर सतेंद्र का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। हापुड़ सादुल्लापुर के सत्येंद्र 2004 में असम राइफल में भर्ती हुए थे जिसके बाद 2014 में उन्हें बतौर एनएसजी कमांडर के पद पर पदोन्नति मिली थी लेकिन पिछले पांच महीने से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसके चलते 36 वर्ष की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट लाया गया जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सत्येंद्र परिवार में इकलौती संतान थे जो अपने पीछे एक 12 वर्ष का बेटा छोड़ गए हैं। सत्येंद्र के निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी और लगभग हजारों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता के नारे लगाते हुए भी दिखाई दिए।





























