हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में एचपीडीए की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 को लेकर बोर्ड बैठक में हरी झंडी मिल गई। बोर्ड बैठक में 13 प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिनमें से दो प्रस्ताव के लिए कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम, एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, सचिव प्रदीप सिंह, ओएसडी दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रस्ताव में आवास निर्माण के लिए प्राधिकरण की सेक्टर दर पर भूखंड आवंटित करने, मोबाइल टॉवर्स के विनियमितीकरण के लिए कंपाउंडिंग की व्यवस्था होने तक उन्हें सील ना करने, एचपीडीए क्षेत्र में 24 अतिरिक्त गांव को शामिल करने, घुमंतू जाति के नौ परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवनों का आवंटन, गांव अटूटा में 11,550 वर्ग मीटर के भूउपयोग परिवर्तन करने, गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट महायोजना तैयार करने के लिए कार्यदाई संस्था नामित करने, आनंद विहार योजना के लिए अधिगृहित भूमि पर भवनो और प्रतिष्ठानों का निर्माण कराने संबंधी आदि प्रस्ताव पर दौरान चर्चा की गई।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर






























