हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ से बुलंदशहर रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास 33 केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन के खंभों को बिना अनुमति शिफ्ट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के एक अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से इस काम को चोरी-छिपे किया जा रहा था लेकिन किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और कार्रवाई शुरू की।
हापुड़ में अवैध कॉलोनियों का धंधा जोरों पर है। बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास हाईवे 9 का चौड़ीकरण हो रहा है जिसके चलते विद्युत के खंभों को हाईवे की बाउंड्री से सटा कर शिफ्ट किया गया लेकिन अवैध कॉलोनी काटने वालों ने अधिकारियों व ठेकेदारों से सांठगांठ कर अवैध तरीके से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करना शुरू कर दिया जिसकी शिकायत मिलने के बाद अधिशासी अभियंता, एसडीओ ने निरीक्षण कर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261






























