हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े घर की अलमारी में रखे लाखों रुपए व सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। जानकारी के मुताबिक पिलखुवा के मोहल्ला आर्य नगर निवासी अरुण कुमार पुत्र प्रदीप कुमार साहिबाबाद की एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करते हैं।
पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि रात की ड्यूटी करने के बाद सुबह से ही अपने घर मे सो रहा था। दोपहर को जब पत्नी बच्चों को स्कूल से लेकर घर वापस लौटी तो घर मे रखी अलमारी का सामान इधर-उधर बिखरा देख उसके होश उड़ गए। उन्होंने आगे बताया कि खुली अलमारी में एक लाख 10 हजार रुपये रखे थे और सोने चांदी के आभूषण जिसमे सोने का मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब सहित अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गए।
थाना प्रभारी निरक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर दिनदहाड़े घर में चोरी होने से मोहल्लेवासी भी हैरान हैं।





























