हापुड़ ,सीमन (ehapurnews.com): गत 2 दिन से हुई वर्षा व तेज हवा से जिन बीमित कृषकों की फसलों को क्षति हुई है, उन कृषकों को अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18008896868 अथवा तहसील/ जिला स्तरीय कार्यालय में दावा प्रपत्र भरकर उपलब्ध कराना होगा। तभी उनका दावा/ शिकायत क्षतिपूर्ति हेतु स्वीकार कर फसल की क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सकेगा इस कार्य हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि निम्न अनुसार कार्यरत हैं।
बीमा कंपनी के कर्मचारी अनूप चौधरी, उप कृषि निदेशक कार्यालय तहसील चोपला हापुड़-9005873174, अशोक कुमार उप कृषि निदेशक, कार्यालय तहसील चोपला हापुड़-7054735510, देशराज सिंह किसान कल्याण केंद्र धौलाना-9873087500, प्रिंस कुमार राजकीय बीज भंडार सिंभावली-8923628200।
किसान किसी भी प्रकार की समस्या हेतु उपरोक्त कर्मचारियों के अतिरिक्त जिला प्रतिनिधि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड हापुड़ के मोबाइल नंबर-9005873174 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























