हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उपचार के दौरान महिला की जान बच सकी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हाफिजपुर क्षेत्र के गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि उस पर आरोपियों ने फैसले का दबाव बनाया जिसके चलते उसने इस कदम को उठाया। पीड़िता का कहना है कि कुछ लोग उसके घर में 12 अप्रैल साल 2022 को जबरन घुस गए और दुष्कर्म कर हत्या करने की धमकी दी जिसके पश्चात आरोपियों ने पीड़िता पर फैसले का दबाव बनाया। ऐसे में तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे बचाया लिया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































