हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बालाजी मंदिर के पास सड़क की खुदाई करने के दौरान विद्युत विभाग की करीब 15 लाख रुपए की भूमिगत हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान पंद्रह सौ घरेलू कनेक्शन, औद्योगिक क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई।
आपको बता दें कि सिंचाई विभाग द्वारा बालाजी मंदिर के पास पुल का निर्माण कराया जा रहा है जहां से पानी की निकासी के लिए ठेकेदार ने बुधवार को खुदाई शुरू की। बिजली विभाग का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई। ऊर्जा निगम की भूमिगत हाई टेंशन लाइन भी इसी स्थान से गुजर रही थी। खुदाई के दौरान दिल्ली रोड फीडर का करीब 550 मीटर और मेरीनो इंडस्ट्री का करीब 220 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी कीमत 15, लाख रुपए बताई गई है। केबल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके बाद अवर अभियंता ने मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274

























