लखनऊ के मेगा कॉन्सर्ट में हापुड़ की डॉ. रेणु बिखेरेंगी अपनी आवाज़ का जादू










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश,संगीत अकादमी एवं वाईब्रैंट फोक आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी लखनऊ द्वारा संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में 28 सितंबर 2022 को राज्य स्तरीय मेगा कंसर्ट का भव्य आयोजन किया जा रहा है,जिसमें उत्तरप्रदेश के सभी 75 जिलों से एक प्रतिष्ठित महिला गायिका का चयन कर आमंत्रित किया गया है। जनपद हापुड़ से राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका एवं गायिका डॉ. रेणु देवी का भी चयन कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।यह जानकारी कार्यक्रम संयोजिका सुप्रसिद्ध लोक गायिका वंदना मिश्रा ने दी और बताया कि उत्तरप्रदेश में यह एक अनूठा कार्यक्रम हो रहा है जिसमें 75 जिलों की 75 महिला गायिकाएं एक साथ एक मंच पर स्वर बिखेरेंगी।कार्यक्रम में अपनी संस्कृति के साथ-साथ नारी शक्ति की छटा भी बिखरेगी।
कार्यक्रम में 18 से 90 वर्ष तक की आयु वर्ग की शास्त्रीय, उपशास्त्रीय व लोक गायिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल व दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कई कैबिनेट मंत्री सहित गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!