हापुड़ में अच्छी गुणवत्ता के मिलेंगे खाद्य पदार्थ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के क्रिस्टल पैलेस चेंबर ऑफ कॉमर्स चंडी रोड हापुड़ पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मेरठ मंडल द्वारा मंगलवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संदर्भ में एक जागरूक कार्यक्रम हापुड़ वनस्पति एवं ऑयल ट्रेडर्स एसोसिएशन, दा मिनी फ्लोर मिल एसोसिएशन, हापुड़ फूड एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में मेरठ मंडल के सहायक आयुक्त सुरक्षा विभाग वी के वर्मा, सहायक आयुक्त जोन 2 जनपद हापुड़ महेंद्र श्रीवास्तव, विभाग के चीफ सतीश कुमार, एफ एस ओ संजीव कुमार, शिवदास, सोनी, पूनम, विक्की यादव के साथ हापुड़ वनस्पति एवं आयल ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वाले, विजय अग्रवाल ,तुषार गुप्ता, कपिल अग्रवाल ,आदर्श अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, हापुड़ फूड एसोसिएशन के जगदीश सूरी, नितिन बांग्ला स्वीट, गोपाल जिंदल, रवि अग्रवाल, पवन सिंघल, संदीप गोयल, मिनी फ्लोर मिल एसोसियेशन की ओर से मनीष कंसल मक्खन, शरद गर्ग आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। मीटिंग में विभाग के चीफ सतीश कुमार,सहायक आयुक्त जोन 2 महेंद्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त मेरठ मंडल वीके वर्म ने विचार रखें । जिसमें की मुख्य रूप से निर्माण एवं पैकिंग स्थल पर साफ सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता , चूहों मक्खी मच्छरों से बचाव एवं समय-समय पर सरकार द्वारा पैकिंग नियमों में किए जा रहे बदलाव की जानकारी दी। मीटिंग में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित छावनी वाले, विजय अग्रवाल, नितिन बांग्ला स्वीट्स आदि उपस्थित व्यापारियो ने अपने विचार रखे जिसमें मुख्य रुप से कहा गया कि सैंपल टेस्टिंग के मानक बहुत पुराने हैं उनमें बदलाव की आवश्यकता है क्योंकि आज खेतों में जिस प्रकार के केमिकल डाले जा रहे हैं वह कहीं ना कहीं खाद्य पदार्थों में ही आ जाते हैं। जो नियम बनाए जाते हैं वह मल्टीनेशनल कंपनियों के कहने पर बनाए जाते हैं जिस के संदर्भ में सुझाव दिया गया कि जब भी नियम में बदलाव की मीटिंग हो तो जिला स्तर अथवा मंडल स्तर के व्यापारी भी उस मीटिंग में उपस्थित हो। जिससे कि जमीनी हकीकत को रखा जा सके। सभी व्यापारियों ने बनाए गए नियमों का पालन करना व उपभोक्ता को अच्छी गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। क्योंकि हम भी कहीं ना कहीं इन पदार्थों के उपभोक्ता हैं। सभा में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं व्यापारियों का धन्यवाद किया गया।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!