हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात करीब 9:15 बजे बाइक सवार बदमाशों ने बैंक के रिटेलर से 9.50 लाख रुपए से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए छह टीमों का गठन कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी मुकेश मिश्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छह टीमें गठित की है।दरअसल मंगलवार की रात करीब 9:15 बजे फिनो पेमेंट बैंक के रिटेलर इकबाल मेहंदी जैसे ही बुलंदशहर बॉर्डर पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने रिटेलर के हाथ पर डंडा मारकर बाइक से गिरा दिया और नोटों से भरा बैग छीनने के बाद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस छह टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















