👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हिन्दू युवा वाहिनी के निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष बब्लू उपाध्याय बीती रात्रि उपाध्याय नगर पहुंचे जहां गौवंश के शव को गड्ढा खोदकर दबवाया। इस सूचना पर हिन्दू युवा वाहिनी हापुड़ के निर्वतमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष टिंकु शर्मा, नगर संयोजक राहुल शुक्ल (रिंकु), नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, बंटी ठाकुर, आशु ठाकुर व टिंकु ठाकुर उपस्थित रहे। नगर पालिका, गढ़मुक्तेश्वर के सहयोग से JCB के द्वारा गड्ढा खुदवाकर गौवंश को जमीन में कपड़ा ढककर व नमक डालकर दबवा गया।



























