हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास बने कूड़ा घर से आने वाली बदबू की वजह से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। गोवंश भी कूड़ा घर खुला होने की वजह से यहां खाने की तलाश में पहुंच जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि संबंधित विभाग को एक स्थाई समाधान तलाशने की आवश्यकता है जिससे आसपास रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बता दें कि पास ही मौजूद नवीन मंडी, भीम नगर पुलिस चौकी और कई मोहल्ले हैं जहां के लोग इन दिनों बदबू में रहने को मजबूर हैं। गढ़ रोड से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं जिन्हें मजबूरन इस बदबू का शिकार होना पड़ता है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

























