👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाकियू लोकशक्ति ने जनपद हापुड़ में पर्याप्त वर्षा न होने से जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने तथा पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष प्रभाष त्यागी, महासचिव राकेश त्यागी अन्य किसानों के साथ सोमवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि जनपद हापुड़ में पर्याप्त वर्षा न होने से फसले बर्बाद हो गई। जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए और पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































