हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के 41 वार्डों में से एक वार्ड है 37 जहां के लोगों से एक सवाल पूछा गया कि क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में सभासद द्वारा कितना विकास हुआ है? सभासद नितिन पाराशर ने उनकी समस्याओं पर कितना ध्यान दिया? जब लोगों से सवाल किया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया आप खुद ही सुन लीजिए।
वार्ड नंबर 37 के सभासद नितिन पाराशर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। आपको बताते चलें कि नितिन पाराशर ने साल 2017 में 40 वर्ष की उम्र में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हापुड़ के वार्ड नंबर 37 के सभासद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया लिए और चुनाव में जीत हासिल की। नितिन की शैक्षिक योग्यता इंटर पास है। वार्ड नंबर 37 में मोहल्ला शिवलोक, जेके कॉलोनी, कृष्णा नगर, वैशाली कॉलोनी, इंद्रलोक आंशिक, पन्नापुरी आंशिक, शक्तिनगर शामिल हैं।
























