हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों से गणित के सवाल पूछे। जब छात्र जवाब नहीं दे पाए तो सीएमओ ने चुटकी लेते हुए छात्रों से कहा कि तुम कोरोना के समय पास हो कर आए हो। दरअसल हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर रहे थे। इस मेले का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। सीएमओ ने इसी बीच अस्पताल के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण भी किया जहां प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं से सीएमओ 17 का पहाड़ा पूछ बैठे। कई प्रशिक्षु पहाड़ा नहीं सुना पाए जिसके पश्चात सीएमओ ने चुटकी लेते हुए कहा कि तुम कोरोना के समय पास हो कर आए हो तभी पहाड़ा नहीं सुना पा रहे। इसी दौरान उन्होंने कई प्रशिक्षुओं से इंटर्नशिप की स्पेलिंग भी पूछी जिसे छात्र नहीं बता पाए। सीएमओ ने नाराज होकर प्रशिक्षुओं से कहा कि पढ़ाई की ओर ध्यान जरूर दें।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554

































