हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर में एक मकान में 19 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिक्र किया हुआ है।
आपको बता दें कि 19 वर्षीय अंकित कुमार पुत्र हुकुम सिंह निवासी अलीगढ़ जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर में किराए के मकान पर रहता था जो कंपटीशन की तैयारी कर रहा था और बच्चों को पढ़ाता भी था। रविवार की देर शाम अंकित कुमार को जब लोगों ने आवाज लगाई तो कोई आवाज नहीं आई। स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई और ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में अंकित का शव फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
































