हापुड़,सीमन (ehapur news): जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। नगर हापुड़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के दौरान चालीस शराबियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के विरूद्ध दफा 34 में कार्रवाई की गई है। इस दौरान आरोपी पुलिस से भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कहते रहे और माफी मांगते रहे। बता दें कि इससे पहले भी हापुड़ पुलिस ने हाल ही में हापुड़ के अतरपुरा चौपला के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले आरोपियों को दबोचा था जिसके बाद पुलिस ने रविवार की देर शाम एक बार फिर कार्रवाई कर 40 साहबजादों को गिरफ्तार कर लिया।



























