👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-32 के अंतर्गत इंद्रलोक कालोनी में हजारों वर्ग मीटर इलाके में लगे कूड़े व गंदगी के ढेर लोगों के जी का जंजाल बने है। लोग इधर-उधर से लाकर कूड़ा, गंदगी व गोबर ला कर डालते है। गंदगी के ये ढेर आवारा मवेशियों व खूंखार कुत्तों, सुअरों के विचरण स्थल बने है। गंदगी से उठने वाली बदबू व पैदा हो रहे मक्खी, मच्छरों ने लोगों का जीना व सोना मुश्किल कर दिया है। नागरिकों द्वारा सफाई को लेकर परिषद के अफसरों से की जा रही गुहार बेकार साबित हो रही है। नागरिकों की मुख्य मांग है कि इंद्रलोक कालोनी व भगवानपुरी मार्ग पर फैली गंदगी से लोगों को मुक्ति दिलाई जाए।























