हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लिटिल जेम्स इंडिया एकेडमी हापुड़ के द्वारा आयोजित निःशुल्क त्रैमासिक योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम, लखनऊ के निर्देशक में संचालित किया गया। रविवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रुपम द्वारा दीप प्रज्जवलित करके योग शिविर का समापन समारोह को आरम्भ किया गया। बच्चों द्वारा कठिन आसनों की सुंदर, सरल प्रस्तुति देखकर उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि जिस सात्विक परिवेश में इन बच्चों को ज्ञान दिया जा रहा है, ये बच्चे विश्व मे देश की नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि बड़े सपने देखे तभी उन्हें साकार कर पायेंगे।
विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार ने कहा कि योग करेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे, योग साधक को कोई बीमारी नही होगी। न्यायमूर्ति डा. विजय लक्ष्मी (सेवा निवृत्त) ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच अपनाएं। योग जीवन में ऊर्जा, स्फूर्ति, साहस, सद्भाव व एकाग्रता का संचार करता है।
संजीव कुमार ( अति सचिव) से.नि. ने कहा कि योग आहार विचार औऱ वाणी पर संयम का अद्भुत मंत्र है। इस अवसर पर डा.योंगेश गोयल, डा. हेमलता अग्रवाल, अखिलेश कुमार बांगा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। योगाचार्य मनीष, शालिनी, शिवानी, रेखा, सलोनी, पूजा, खुशबू ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
























