हापुड़ सीमन(ehapurnews.com): भारत विकास परिषद “युवा शक्ति”, हापुड़ के जय सिंघल और अंकुर गोयल का रविवार को भारत विकास परिषद् के प्रांत के कार्यक्रम अलंकरण में स्वागत किया गया ।यह कार्यक्रम पिलखुवा के रामा गार्डन में आयोजित किया गया।
जय सिंघल को 12th में 92 % मार्क्स लाने के लिए सम्मानित किया गया ।
अर्णव गोयल पुत्र अंकुर गोयल के 10th में 98.6 % मार्क्स पर उनके पिता अंकुर गोयल का सम्मान किया गया।
संस्था के सचिव मुदित मोहन ने कहा की संस्था ने विद्या रत्न पुरस्कार की शुरुआत भी की है। संस्था के प्रतिभाशाली बच्चों को अपने वार्षिकोत्सव पर सम्मानित करेंगे । संस्था के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह और उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने दोनों बच्चों को और उनके माता पिता को बहुत बहुत बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























