हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से अयादनगर भटेल मार्ग पर रास्ता न मिलने से खफा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना अभी भी जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हाईवे पर एक कट दिया जाए जिससे कि ग्रामीणों को आवागमन में आसानी हो। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया है और चौड़ीकरण का कार्य भी रुकवा दिया है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से गांव गोंदी, सुल्तानपुर, काठी खेड़ा, अयादनगर, गोंदी सलाई, मीरपुर, भटैल समेत कई गांव का रास्ता गुजरता है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गांव के रास्ते को बंद किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई के इस कदम से सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी के चलते उनकी मांग है कि हाईवे से गांव की ओर जाने के लिए एक कट दिया जाए। किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार से जारी है। रविवार को रिजवान मिन्ना गांव सलाई, प्रधान विजय, प्रधान उस्मान, आरिफ, आजाद, तालिब, यूनुस, फिरोज, अफरोज़ आदि मौजूद रहे।




























