हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में 40 वर्षीय अधेड़ के चुंगल में फंसने से गर्भवती हुई नाबालिग का गर्भपात चिकित्सकों के पैनल की निगरानी में होगा। नाबालिगा को शनिवार को दवाई दे दी गई है और उसे सोमवार को बुलाया है। ज्ञात हो कि दो जून साल 2022 को एक पिता ने अपनी बेटी को 40 वर्षीय अधेड़ को सौंप दिया था। इसके बाद पीड़िता की मां और भाई ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने दो अगस्त को गांव अच्छेजा से नाबालिग को बरामद कर लिया था। इस बीच पता चला कि नाबालिग गर्भवती हो चुकी है। मामला न्याय पीठ बाल कल्याण समिति तक पहुंचा जिन्होंने पीड़ित की काउंसलिंग कर भ्रूण गिराने पर सहमति जताई। चिकित्सकों के पैनल ने भी जांच कर गर्भपात कराने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700





























