हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री से चोरों ने शुक्रवार की देर रात एक टन लोहा और वेल्डिंग मशीन की लीड काटकर तांबा चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना से उद्यमियों में हड़कंप मचा है जिन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का दावा है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और चोरों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
धौलाना के फेस वन में संचालित हिंडोन इंडस्ट्रियल के संचालक अहमद अली उर्फ गुड्डू ने बताया कि उनकी फैक्ट्री से चोरों ने एक टन लोहा और वेल्डिंग मशीन की लीड काटकर तांबा चोरी कर लिया। संचालक ने बताया कि दो दिन पहले भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि चोर फैक्ट्री के अंदर दीवार फांद कर घुसे और लोहा और कॉपर चुरा कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035





























