हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली के अंतर्गत गांव खुडलिया के पास स्थित नहर में दिल्ली के एक कारोबारी का शव मिलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। नहर में ग्रामीणों ने शव बहता हुआ देखा जो कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में अटक गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त दिल्ली के कारोबारी गगनदीप के रूप में की है जो स्टेबलाइजर की फैक्ट्री का मालिक था।
मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय गगनदीप पुत्र चरणजीत सिंह दिल्ली के थाना हरी नगर के अशोक नगर का रहने वाला था जो दो दिन पहले घर से स्कूटी पर फैक्ट्री के लिए निकला था। देर रात तक जब गगनदीप घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और हरी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच शनिवार को ग्रामीणों ने सिंभावली के हरोड़ा रोड पर स्थित गांव खुड़लिया के पास नहर में एक शव देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी जेब में रखें मोबाइल से परिजनों से संपर्क साधा। पुलिस ने बताया कि परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























