👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोती कॉलोनी में बाकायदार द्वारा लोन न चुकाए जाने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार को संपत्ति को सील कर दिया। जोहल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड एक फाइनेंस कंपनी है जिसने कोटला मेवतियान निवासी सिताब कुरैशी और उसकी पत्नी शबनम को लोन दिया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी लोन नहीं चुका रहे थे जिसके चलते फाइनेंस कंपनी ने जिलाधिकारी न्यायालय में ऋण की वापसी के लिए एक वाद दायर किया था जिसके पश्चात बकाएदार की संपत्ति को फाइनेंस कंपनी ने शनिवार को सील कर दिया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274

























