हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मृतक किसानों और भूमिहीन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जा रही थी। सत्यापन के बाद यह मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के 1,19,102 किसानों को साल 2019 में शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा था। योजना के तहत छह हजार रुपए प्रति वर्ष तीन किश्तों में दिए जाते हैं। योजना के प्रारंभ होने से लेकर अब तक छह हजार रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से किसानों को 11 किश्तों में दिए जा चुके हैं। सत्यापन कराया जा रहा है। 75% तक सत्यापन पूरा हो चुका है। यह बात उजागर हुई है कि जिले में 1,878 किसानों तथा 396 भूमिहीन किसानों के खाते में राशि भेजी जा रही थी। 25% किसानों के आंकड़े का सत्यापन होना अभी बाकी है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261




























