👁 0 views Views
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 820/22 धारा 379 भादवि से का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस व एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी हापुड के राजीव विहार के छोटू व शिवा हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



























