हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थिति फाटक पर शुक्रवार की शाम एक गाय मौके से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। इसी बीच गाय का बछड़ा भी बारिश में भीगता रहा जिसे लोगों ने साइड किया।
आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ़लाई ओवर के नीचे मौजूद फाटक के पास गाय अपने बछड़े के साथ घूम रही थी जो अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। वह करीब एक घंटे तक तड़पती रही लेकिन उपचार के अभाव में गाय ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय गौसेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि गोवंश के रखरखाव को लेकर विभागों के अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने की आवश्यकता है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























