हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने शनिवार को हापुड़ में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत की नियमित आपूर्ति कराने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश ऊर्जा मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर दिल्ली रोड पर बिजली घर का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा मंत्री के साथ थे।
प्रदेश ऊर्मा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ही 50 प्रतिशत किसानों के बिजली बिल माफ कर दिए गए थे। विद्युत विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की जागरुकता के कारण आज 85 प्रतिशत बिजली विभाग की समस्याएं सेम डे निस्तारित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तहर की अनियमितता में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सूबे की सरकार संविधान के प्रति पूरी तरह सजग है और जनता के हित में कार्य कर रही है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























