हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर बालाजी मंदिर के पास हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण कावेरीकुंज की योजना तैयार कर रहा है जहां सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण, पार्किंग स्पेस का अपग्रेडेशन करने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं आदि को देखते हुए एचपीडीए कई कदम उठाने जा रहा है। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा तीन मंजिले 2BHK भवन निर्मित किए गए हैं जिनका कारपेट एरिया 56.94 वर्ग मीटर जबकि प्रति भवन मूल्य लगभग बीस लाख रुपए है। यह भवन पुलिस अधीक्षक कार्यालय और विकास भवन के नजदीक हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण द्वारा समीप में ही ग्रीन बेल्ट स्मृति उपवन का विकास किया जा रहा है जो आने वाले समय में एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। बता दें कि प्राधिकरण द्वारा आगामी 1 और 2 अक्टूबर को होने वाले आवासीय मेले में यह भवन प्राधिकरण की लोकप्रिय संपत्ति में शामिल होंगे। परिसर का नाम प्राधिकरण ने कावेरी कुंज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























