हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लखीमपुर के निघासन गांव से अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के अपहरण करके दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई और शवों को जंगल में पेड़ से लटका दिया। इस ह्रदय विदारक इस घटना पर आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने रोष व्यक्त करते हुए हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है।
आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त बैनर तले गौरव राघव, सरदार भगत सिंह, पंकज गिरी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को हापडु के कलैक्ट्रेट पहुंचे औऱ एक तीन सूत्री मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध फास्टट्रैक कोर्ट में मुकद्दमा चलाने व दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए कडा कानून बनाने की मांग की है।

























