हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद हापुड ने शनिवार को हापुड़ में उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि संघ की 11 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघ 1 अक्टूबर से प्रदेश भर में आंदोलन चलाएगा।
संघ के जिला अध्यक्ष शशि कुमार, मंत्री हौसला प्रसाद, तथा संजीव भारद्वाज, योगेंद्र सिसोदिया आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अफसर को एक ज्ञापन दिया। संघ की प्रमुख मांगे हैं कि अधीनस्थ कृषि तकनीकी सेवा संवर्ग की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। पदोन्नति एवं गत वर्ष पदोन्नत कर्मियों को तैनाती आदि लंबित समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाए, वरना 1 अक्टूबर से आंदोलन चलाया जाएगा।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























