हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने अटल गौरव पार्क के निर्माण के लिए हरे पेड़ों को काट दिया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग पेड़ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क बनाया रहा है। कुछ पेड़ों को नगर पालिका के अधिकारियों ने वन विभाग की अनुमति के बिना ही काट दिया। किसी ने मामले की शिकायत विभाग से कर दी जिसके बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की और कटे हुए पेड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। पेड़ काटने का वीडियो भी अब सामने आया है।
एक तरफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क बना रहा है जहां पर ओपन जिम, ट्रैक आदि की व्यवस्था की जाएगी लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने यहां लापरवाही दिखाते हुए वन विभाग की अनुमति के बिना ही पेड़ों को काट दिया। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू कर दी। कटे हुए पेड़ों को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।
धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर
🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…
Read more
























