हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी यशस्विका तिवारी पुत्री अनुराग तिवारी ने एक बार फिर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित हुई कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया जिसमें यशस्विका को 800 में से 790 अंक हासिल हुए हैं। यशस्विका का कहना है कि वह अच्छी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस से करना चाहती हैं। इस सफलता के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
यशस्विका की माता कविता तिवारी ने बताया की उनकी बेटी ने दसवीं और बारहवीं कक्षा दीवान पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की थी। दसवीं में यशस्विका ने 96.4 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए जिसके बाद उन्होंने सीयूईटी यूजी 2022 की परीक्षा में भाग लिया जिसके परिणाम शुक्रवार को जारी हुए। यशस्विका ने 800 में से 790 अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS

























