हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बंदरों के आतंक को देखते हुए नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने कॉलोनी श्रीनगर में गुरुवार को जाल लगाया। हालांकि बारिश होने की वजह से कार्य पूर्ण तरीके से नहीं हो सका। जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के उत्पाद और हमले में कई लोग चोटिल और घायल हो रहे हैं। दिन पर दिन यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड से लोग बेहद परेशान हैं। इस वर्ष के अंत में नगर निकाय चुनाव होने की संभावना है जिसके चलते तैयारियां की जा रही हैं। लोगों को बंदरों के उत्पात से राहत दिलाने के लिए हापुड़ के श्रीनगर में नगर पालिका परिषद हापुड़ के कर्मचारियों ने जाल लगाया जिसके जरिए बंदरों को पकड़ने की कवायद शुरू हो चुकी है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























