हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और अधिकतम तापमान गिरकर 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह गया। ऐसे लोगों को गर्मी से राहत मिली। अनुमान है कि आने वाले शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बारिश का दौर पिछले दो दिन से जारी है। शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना था और कुछ देर बाद ही हल्की बारिश शुरू हो गई। इसके पश्चात हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दोपहर को फिर से धूप निकल आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहा। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच बना रहेगा।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















